ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात के बीच व्हाइट हाउस के बाहर बवाल: चीनी पत्रकारों और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस में तीखी झड़प, वीडियो वायरल
चीनी पत्रकार अपनी जगह से हटने को तैयार नहीं हुए, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि अधिकारी पत्रकारों को हटाने के लिए आगे बढ़े और दोनों ओर से धक्का-मुक्की शुरू हो गई. यह पूरा हंगामा उस वक्त हुआ, जब अंदर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की औपचारिक मुलाकात की तैयारियां चल रही थीं. यानी अंदर दोस्ती और सहयोग की चर्चा हो रही थी, जबकि बाहर तनाव चरम पर था.
ADVERTISEMENT

अमेरिका और चीन के बीच कूटनीतिक रिश्तों को नई दिशा देने के लिए एक तरफ जहां वॉशिंगटन में भव्य स्वागत और उच्चस्तरीय वार्ता का दौर देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ व्हाइट हाउस के ठीक बाहर जबरदस्त ड्रामा हो गया. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के दौरे के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर चीनी पत्रकारों और अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों (सीक्रेट सर्विस) के बीच तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
