Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना ये नया तंत्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत IMD का 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
ये नया तंत्र 9 सितंबर को ओडिशा, पश्चिम बंगाल की ओर आगे बढ़ने और तेज होकर डीप डिप्रेशन बनने की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान इसके ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
राजस्थान में 13 सितंबर तक भारी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना.
मध्य प्रदेश में आज कहीं-कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश की चेतावनी.
बंगाल की खाड़ी के नए तंत्र का प्रभाव 12-13 सितंबर तक रहने की संभावना.
राजस्थान (rajasthan weather update), छत्तीसगढ़ (chhattisgarh wather update), आंध्र प्रदेश और ओड़िशा समेत कई राज्यों में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक नया तंत्र बनने की चेतावनी दी है. इस तंत्र के प्रभाव से कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक गहरा अवदाब बना है. ये 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धीरे-धीरे उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.