Weather Update: हिमाचल, उत्तराखंड, ओड़िशा में बारिश से तबाही, IMD ने बता दिया- कब मिलेगी बारिश से राहत

मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के पास गहरे दबाव का क्षेत्र बन गया है. यह 18 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

उत्तराखंड में भारी बारिश से 4 लोगों की मौत हो गई और कई लापता है.

point

16 सितंबर को एमपी और छत्तीसगढ़ में हो सकती है भारी बारिश.

Weather Alert: बारिश से उत्तर भारत में अभी राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. शनिवार को उत्तराखंड में बारिश से कुमाऊं समेत कई स्थानों पर भारी बारिश से चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं कई लापता हैं. जगह-जगह भूस्खलन से हिमाचल और उत्तराखंड के कई मार्ग बंद कर दिए गए हैं. उत्तराखंड में 450 से ज्यादा और हिमाचल में 40 से ज्यादा सड़कें बंद कर दी गई हैं.