BJP और RSS के बीच ये किस तरह की है बैचेनी? मोहन भागवत के बयानों से भाजपा में मची हुई है हलचल
Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वह बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर ही ऐसे कटाक्ष कर रहे हैं, जिनका निशाना कहीं न कहीं पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ रहता है.
ADVERTISEMENT

Mohan Bhagwat and PM Narendra Modi
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
आरएसएस के सर संघचालक मोहन भागवत लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं.
बीजेपी और आरएसएस के बीच अंदरुनी स्तर पर विचारों को लेकर टकराव सामने आ रहे.
लोकसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद से मोहन भागवत के बयानों ने हलचल मचाई.
Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत लगातार अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. वह बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर ही ऐसे कटाक्ष कर रहे हैं, जिनका निशाना कहीं न कहीं पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ रहता है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर मोहन भागवत के उस बयान को पाेस्ट किया, जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि हम भगवान बनेंगे या नहीं, इसका फैसला लोग करेंगे. हमें ये प्रचार नहीं करना चाहिए कि हम भगवान बन गए हैं.