शरद पवार और अजित पवार की ऐसी मजबूरी, हो रहे हैं एक? समझिए पूरा खेल

ADVERTISEMENT

अजित पवार की मां आशाताई पवार ने पिछले दिनों साफ कहा था कि वह चाहती हैं कि पवार परिवार एक हो जाए. अगर यह कोशिश परवान चढ़ती है तो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बन सकती हैं.

Google CTA

Maharashtra Politics: अजित पवार की मां आशाताई पवार ने हाल ही में खुलकर कहा कि वह चाहती हैं पवार परिवार फिर से एक हो जाए. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि एनसीपी के दोनों धड़ों को साथ लाने की कोशिशें पर्दे के पीछे जारी हैं. अगर यह प्रयास सफल होता है, तो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बन सकती हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें कोई महत्वपूर्ण मंत्रालय भी सौंपा जा सकता है.