Balen Shaha जिन्होंने Rahul Gandhi के नारे से हिलाई Nepal में सत्ता, ये है कहानी! | Charchit Chehra

ADVERTISEMENT

Balen Shaha, Rahul Gandhi, Nepal, Prime Minister, Charchit Chehra

google news

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले साल एक नारा दिया था वोट चोर गद्दी छोड़... राहुल का आरोप चुनाव में हो रही धांधलेबाजी पर था और निशाना था प्रधानमंत्री मोदी पर, उनका ये भाषण खूब वायरल हुआ... इस नारे का अपडेटड वर्जन भारत के पड़ोसी देश नेपाल में इस कदर वायरल हुआ कि जेन जी आंदोलन से सत्ता की जड़े हिल गईं... केपी ओली नेपाल के प्रधानमंत्री से पूर्व प्रधानमंत्री बन गए... नेपाल में केपी ओली की सत्ता हिलाने के लिए जिस शख्स को श्रेय जाता है वो कोई नहीं बालेंद्र शाह हैं जिन्हें लोग बालेन शाह के नाम से जानते हैं, जो आज की तारीख में काठमांडू के मेयर हैं लेकिन 5 मार्च को नेपाल में होने वाले राष्ट्रव्यापी चुनावों में प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं... कभी स्टेज पर रैप करते हुए, समाज के दर्द को बीट्स में पिरोता था लेकिन आज नेपाल की राजनीति में सबसे ताकतवर चेहरों में से एक बन चुके हैं बालेन शाह... बालेन शाह ने खुद को कुछ इस कदर साबित किया है कि लोग आज उनकी तुलना यूक्रेन के प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की से भी कर रहे हैं, जो कभी कॉमिडियन हुआ करते थे... कौन हैं बालेन शाह, जिन्होंने राहुल के नारे को नेपाल में दी आवाज और हिला दी सत्ता... कैसे एक रैपर से मेयर बनने तक का सफर किया तय और प्रधानमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे… बताएंगे चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में तो बने रहें वीडियो के आखिर तक...