कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किया बड़ा फेरबदल, किसको क्या जिम्मेदारी?

ADVERTISEMENT

Congress made a major reshuffle just before the Lok Sabha elections, who is responsible for what

Google CTA

विधानसभा चुनाव के बाद और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। प्रियंका गांधी को यूपी की प्रभारी से हटाकर अविनाश पांडे को ये जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। कांग्रेस की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक प्रियंका गांधी को फिलहाल कोई पोर्टफोलियो नहीं दिया गया है, जबकि मुकुल वासनिक को गुजरात का जिम्मा सौंपा गया है। जितेंद्र सिंह को असम और मध्य प्रदेश का चार्ज सौंपा गया है। रणदीप सिंह सुरजेवाला कर्नाटक भेजे गए हैं और दीपक बाबरिया दिल्ली और हरियाणा की जिम्मेदारी संभालेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को पार्टी के कम्यूनिकेशन का जिम्मा सौंपा गया है जबकि केसी वेणुगोपाल पूरे संगठन को देखेंगे।