Dr. Medusa के लिए बढ़ी Neha Singh Rathore वाली मुश्किलें, Pahalgam पर ऐसा बोलीं तो हुई FIR!

ADVERTISEMENT

Dr. Medusa, Neha Singh Rathore, Pahalgam, Charchit Chehra

Google CTA

2014 के लोकसभा चुनाव को इसलिए भी याद किया जाता है कि बीजेपी ने चुनाव जीतने और माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया का पहली बार भरपूर इस्तेमाल किया था. सोशल मीडिया पर बीजेपी की पकड़ बाकी पार्टियों से कहीं मजबूत थी लेकिन धीरे-धीरे विरोधियों ने भी टक्कर देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया में बीजेपी के समर्थन जोरदार शुरू हुआ तो विरोधियों ने भी दस्तक देनी शुरू की. उसी दौर में इंटरनेट पर वायरल होना शुरू हुआ दुख दर्शन. दूरदर्शन की महिला समाचार वाचक की तर्ज पर एक महिला ने वीडियो बनाना शुरू किया. प्रो बीजेपी हैंडल्स को कड़ी टक्कर मिलने लगी जब सर्कास्टिक वे में होने लगी बीजेपी और सरकार की धुलाई. यहीं से चर्चित हुईं डॉ. माद्री काकोटी यानी डॉ. मेडुसा.