Irani Girl: हिजाब के विरोध में कपड़े उतारने वाले ईरानी लड़की Ahou Daryaei के साथ क्या हुआ?
ADVERTISEMENT
Irani Girl
हाथ में किताबें और ढके हुए सिर वाली लड़कियों के बीच ईरान की एक यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक लड़की अपने इनरवियर में घूम रही थी, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है...दावा किया गया कि लड़की ने इस्लामिक परिधान के विरोध में अपने कपड़े उतार दिए और इनरवियर में आ गई. सोशल मीडिया पर लोग अहौ दारयाई नाम की इस लड़की के समर्थन में उतर आए. ठीक वैसे ही जैसे दो साल पहले पुलिस हिरासत में दम तोड़ने वाली महसा अमीनी के लिए खड़े हुए थे जिसे ठीक तरीके से हिजाब न पहनने के लिए ईरान की मॉरल पुलिस ने गिरफ्तार किया था. फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार महसा अमीनी की जगह अहौ दारयाई का नाम ट्रेंड हो रहा है.
