शशि थरुर कांग्रेस से उड़ने वाले हैं? इशारों में कहा इतनी बड़ी बात!
शशि थरुर और कांग्रेस के बीच वाद-विवाद लगातार जारी है...कभी कांग्रेस थरुर से खफा होती है तो कभी थरुर कांग्रेस से....हालांकि ऐसा भी नहीं कि पहली बार फिर विवाद सामने आया है। पहले भी कई बार दोनों के बीच विवाद देखने को मिला है। लेकिन इस बार शशि थरुर सीधे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को एक तस्वीर के जरिए संदेश देने की कोशिश किए हैं।