Nehru Letters: एडविना-नेहरू के बीच कैसा था रिलेशन? केंद्र सरकार नेहरू के लिखे पत्रों को राहुल गांधी से वापस मांगा

ADVERTISEMENT

Edwina-Nehru: एडविना माउंटबेटन, जो ब्रिटिश राजनीतिक और सामाजिक जीवन का एक अहम चेहरा थीं, उनके और नेहरू के बीच दोस्ती की चर्चा उस समय भी होती थी और आज भी होती है.

google news

Jawaharlal Nehru: लॉर्ड लुइस माउंटबेटन भारत में ब्रिटिश हुकूमत के आखिरी वायसराय थे. ब्रिटिश सरकार ने उन्हें शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण की जिम्मेदारी देकर फरवरी 1947 में भारत भेजा था. माउंटबेटन के नेतृत्व में भारत की आजादी की तारीख तय हुई. वह भारत के पहले गवर्नर-जनरल भी बने. उनके साथ उनकी पत्नी एडविना माउंटबेटन भारत आईं. एडविना और पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिश्ते आज भी चर्चा और विवाद का विषय बने रहते हैं.