PM मोदी ने पूरे साल क्या किया? कितने फेवरेट बन पाए? सर्वे में लोगों ने खुद बता दिया

ADVERTISEMENT

नरेंद्र मोदी का जिक्र इसलिए क्योंकि आपने यानी हमारे दर्शकों ने न्यूज तक के पोल में नरेंद्र मोदी को बनाया है दूसरे नंबर का साल का सबसे चर्चित चेहरा. 

Google CTA

इस साल की शुरुआत हुई तो हर तरफ एक ही बात चल रही थी. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसमें शामिल होना था. आलोचक कह रहे थे कि राम मंदिर अभी तक पूरा नहीं बना है, लेकिन चुनावों की वजह से उसका समय से पहले उद्घाटन करवाया जा रहा है. इन आरोपों और प्रत्यारोपों के बीच अयोध्या से ऐतिहासिक तस्वीरें आईं. PM मोदी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए और यहां से 2024 के लोकसभा चुनाव की चौसर बिछ गई.