Priyanka Gandhi से DK Shivakumar की गुपचुप मुलाकात, Rahul भी देंगे साथ? | Shesh Bharat

ADVERTISEMENT

Priyanka Gandhi, DK Shivakumar, Rahul Gandhi, Siddaramaiah, Shesh Bharat

Google CTA

कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलें तो अरसे से रोज लग रही हैं लेकिन सीएम सिद्धारमैया अड़े हुए हैं कि वही 5 साल तक सीएम रहेंगे. कर्नाटक कांग्रेस का पॉलिटिकल गेम बैंगलोर से शिफ्ट होकर दिल्ली आया. सिद्धारमैया भी दिल्ली पहुंचे और डीके शिवकुमार भी. नया टिवस्ट ये आया कि दिल्ली के नए कर्नाटक भवन के नए सीएम सुइट में डीके शिवकुमार ठहरे. सिद्धारमैया ने पुरानी एनेक्सी बिल्डिंग में ही टिके. दिल्ली आकर डीके शिव कुमार प्रियंका गांधी से मिल लिए. सिद्धारमैया ने राहुल गांधी के ऑफिस में मिलने की अर्जी लगाई लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. सिद्धारमैया ने ये बात कर दी कि राहुल गांधी ने मिलने के लिए नहीं बुलाया. अगर मिलने का समय मिला तो मिलेंगे.