BJP के होश उड़ाने वाली Sashi Tharoor की भविष्यवाणी, हराने का क्या है थरूर फॉर्मूला?

ADVERTISEMENT

Sashi Tharoor’s prediction that will blow BJP’s senses, what is Tharoor’s formula to defeat?

Google CTA

शशि थरूर कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता हैं. अक्सर पार्टी लाइन से अलग बोलते हैं लेकिन पार्टी बुरा नहीं मानती. अब शशि थरूर ने बोला है वो भी पार्टी लाइन से अलग है लेकिन उसमें एक ट्विस्ट है जो कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का जोश बढ़ाने वाला है. जिस दिन मणिपुर से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा 2 शुरू कर रहे थे उसी दिन केरल के लिटरेटर फेस्टिवल में शशि थरूर लोकसभा चुनाव पर भविष्यवाणी कर रहे थे. बीजेपी पर शथि थरूर की भविष्यवाणी के दो पार्ट हैं. पार्ट वन ये कि शशि थरूर ने बीजेपी के सबसे बड़ी पार्टी बनने की भविष्यवाणी की. भविष्यवाणी का दूसरा पार्ट ये है कि बीजेपी की सीटें कम हो जाएंगी. बहुमत भी नहीं मिलेगा. जब सीटें कम होंगी तो बीजेपी पर एनडीए सहयोगियों का विश्वास कम होगा. यह भी हो सकता है बीजेपी के सहयोगी विपक्षी गठबंधन का समर्थन करें. थरूर को लगता है कि बीजेपी की सीटें घटते ही एनडीए टूट जाएगा और वो इंडिया के साथ आ जाएगा. 

Sashi Tharoor’s prediction that will blow BJP’s senses, what is Tharoor’s formula to defeat?