Washington post अखबार में बड़ी छंटनी, Shashi Tharoor के बेटे ईशान की भी गई नौकरी

ADVERTISEMENT

Washington post, Shashi Tharoor, Ishan Tharoor

google news

मीडिया की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है. खबर ये कि दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अखबारों में से एक, अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है. अखबार ने अपने कुल स्टाफ के लगभग एक-तिहाई यानी 300 से ज्यादा पत्रकारों की छंटनी की है. इस ले ऑफ की चपेट कांग्रेस नेता शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर भी आए हैं. ईशान थरूर की नौकरी भी चली गई है. क्या है ये मामला ये सब हम आपको इस रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं साथ ही ये बताएंगे कि ईशान थरूर और शशि थरूर के परिवार की कहानी क्या है.