प्रियंका गांधी के साथ मंच पर ये क्या हो गया? वीडियो वायरल

प्रियंका गांधी के साथ मंच पर ये क्या हो गया? वीडियो वायरल

ADVERTISEMENT

What happened on stage with Priyanka Gandhi? video viral

Google CTA

मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली में गजब का वाकया देखने को मिला। मंच पर एक कार्यकर्ता उन्हें गुलदस्ता देने पहुंचा, जब प्रियंका ने गुलदस्ता देखा तो उसमें फूल ही नहीं थे, गुलदस्ता अंदर से खाली था। ये देखकर प्रियंका गांधी हंसने लगती हैं और उस कार्यकर्ता की तरफ देखकर इशारा करती हैं कि ये क्या है? फिर उसे भी हंसी आ जाती है, वहां मौजूद दूसरे नेता-कार्यकर्ता भी हंसने लगते हैं। दरअसल, उस कार्यकर्ता को पहले अंदाजा ही नहीं होता कि गुलदस्ते में तो फूल ही नहीं हैं। वो बड़ी ही उत्सुकता के साथ गुलदस्ता देने पहुंचा था लेकिन प्रियंका के सामने उसका पोपट हो गया। इस तरह मंच पर गजब की कॉमेडी हो गई और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।