Yuvraj Singh के पिता Yograj Singh के खुलासे के पीछे की कहानी, दो शादियां और ऐसी खुन्नस!

ADVERTISEMENT

योगराज ने बताया कि कपिल ने उन्हें नॉर्थ जोन और भारतीय टीम से बिना कारण बाहर कर दिया था. इस फैसले से आहत होकर योगराज ने कपिल के घर जाकर उनसे सवाल पूछा.

Google CTA

1981 का वो साल, जब भारतीय क्रिकेट ने वर्ल्ड कप का सपना भी नहीं देखा था, और कपिल देव टीम इंडिया के कप्तान थे. उस दौर में कपिल के फैसले ही टीम की दिशा तय करते थे. लेकिन एक फैसला ऐसा था, जिसने कपिल और उनके साथी क्रिकेटर योगराज सिंह के बीच खाई पैदा कर दी. ये खाई इतनी गहरी हो गई कि योगराज, कपिल के घर पर बंदूक लेकर पहुंच गए. इस घटना का खुलासा खुद योगराज ने किया, जो युवराज सिंह के पिता और भारतीय क्रिकेट के एक चर्चित कोच हैं.