इंजेक्शन वाला तरबूज खा रहे हैं आप? जानिए असली और नकली की पहचान का आसान तरीका

ADVERTISEMENT

google news
1

1/7

गर्मी के मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ दुकानदार इसे लाल और मीठा दिखाने के लिए उसमें केमिकल इंजेक्ट कर रहे हैं?

2

2/7

आपको बता दें कि तरबूज को लाल दिखाने के लिए दुकानदार इसमें जो केमिकल इंजेक्ट करते हैं, उसका नाम ‘एरिथ्रोसाइन बी’ हैं. ऐसा करने फल आकर्षक लगने लगता है. लेकिन इसके बाद इसे खाना सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है.

3

3/7

क्या होते हैं इसके नुकसान?

जानकारों के अनुसार नकली रंग वाले तरबूज को खाने से उल्टी, पेट दर्द और दस्त की शिकायत हो सकती है. इसके अलावा इससे कैंसर तक का खतरा हो सकता है. बताया जा रहा है कि लंबे समय तक इसका सेवन करना जानलेवा हो सकता है.

4

4/7

FSSAI ने बताया पहचानने का तरीका

इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए अब FSSAI ने नकली तरबूज की पहचान के लिए आसान तरीका बताया है. FSSAI के अनुसार सबसे पहले आपको तरबूज को काटना होगा और फिर रुई से उसके गूदे पर रगड़ना होगा. इस दौरान अगर रुई लाल हो जाए तो तरबूज में केमिकल है.

6

5/7

असली तरबूज की पहचान क्या है?

अगर इस दौरान रुई पर कोई रंग नहीं आता तो तरबूज प्राकृतिक और सुरक्षित है. कुछ सेकंड का ये टेस्ट आपकी और आपके परिवार की सेहत की सुरक्षा कर सकता है. 

7

6/7

तरबूज खरीदते वक्त बरतें ये सावधानियां

ग्राहक जब भी तरबूज खरीदें तो उसके रंग पर न जाए. रंग अक्सर धोखा दे सकता है. सबसे बेहतर है अगर संभव है तो उसे वहीं टेस्ट कर लें. इस दौरान अगर शक हो तो फिर मत खरीदें.

8

7/7

समझदारी से खरीदें तरबूज

तरबूज खाने से गर्मी में राहत जरूर मिलती है. लेकिन केमिकल वाला तरबूज आपकी सेहत छीन सकता है. इसलिए, खरीददारी से पहले जागरूक बनें और समझदारी से तरबूज को खरीदें.

 

सभी फोटो प्रतीकात्मक हैं और AI से जनरेट की गई हैं.