OYO ने चुपचाप ने बदल दिए नियम, गर्लफ्रेंड के साथ जाने पर अब पूछा जाएगा ये सवाल

social share
google news
1

1/8

OYO ने मेरठ में अपने भागीदार होटलों के लिए एक नई 'चेक-इन' नीति लागू की है. इस नीति के तहत, अविवाहित जोड़ों को अब होटल में 'चेक-इन' करने की अनुमति नहीं होगी, केवल पति-पत्नी को ही कमरे की बुकिंग की इजाजत दी जाएगी.

2

2/8

इस संशोधित नीति के अनुसार, सभी जोड़ों को 'चेक-इन' के दौरान अपने रिश्ते का वैध प्रमाण पत्र दिखाने की जरूरत होगी, जिसमें ऑनलाइन पूंजीकरण भी शामिल है.

3

3/8

OYO ने कहा कि उसने अपने भागीदार होटलों को यह अधिकार दिया है कि वे स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता के अनुरूप अविवाहित जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार कर सकें.

4

4/8

OYO ने मेरठ के होटलों को इस निर्देश को तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए कहा है. अब गर्लफ्रेंड के साथ जान पर पूछा जाएगा. क्या आप मैरिड हैं?

5

5/8

नीति के इस बदलाव से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जमीनी प्रतिक्रिया के आधार पर कंपनी इसे अन्य शहरों में भी लागू कर सकती है.

6

6/8

उन्होंने बताया कि पहले भी OYO को विशेष रूप से मेरठ में इस मुद्दे को लेकर सामाजिक समूहों से प्रतिक्रिया मिली थी. इसके अलावा, कुछ अन्य शहरों के निवासी भी अविवाहित जोड़ों के लिए चेक-इन की अनुमति न देने की मांग कर चुके हैं.

7

7/8

उत्तर भारत के क्षेत्रीय प्रमुख पावस शर्मा ने कहा, "OYO सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य प्रथाओं को बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध है. हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, साथ ही हम इन बाजारों में कानून और नागरिक समाज समूहों के साथ मिलकर काम करने की जिम्मेदारी को भी समझते हैं."

8

8/8

उन्होंने कहा कि कंपनी समय-समय पर इस नीति और इसके प्रभाव की समीक्षा करती रहेगी.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow on google news
follow on whatsapp