बैटरी खत्म होने की टेंशन होगी खत्म! POCO का फोन 3.5 दिन चलेगा, इस दिन होगा लॉन्च

ADVERTISEMENT

Google CTA
1

1/5

स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए सितंबर का महीना काफी दिलचस्प होने वाला है. इस दौरान कई नए फोन भारतीय बाजार में दस्तक देने वाले हैं. इसी कड़ी में POCO ने अपने नए स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है. कंपनी भारत में POCO X8 Power 5G को 4 सितंबर को लॉन्च करेगी. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी होगी.

2

2/5

POCO ने अपने नए स्मार्टफोन का लॉन्च टीजर जारी कर दिया है. इसके मुताबिक POCO X8 Power 5G को भारतीय बाजार में 4 सितंबर को पेश किया जाएगा. कंपनी ने फोन के प्रमोशन और बिक्री के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के साथ साझेदारी की है. सितंबर में स्मार्टफोन बाजार में काफी हलचल रहने वाली है. Apple भी 9 सितंबर को अपना बड़ा इवेंट आयोजित करने वाला है. इसके अलावा Xiaomi के Redmi और POCO ब्रांड भी नए डिवाइस पेश करने की तैयारी में हैं.

3

3/5

10,000mAh की बैटरी बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण
POCO X8 Power 5G की सबसे खास बात इसकी 10,000mAh बैटरी है. कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार फुल चार्ज करने के बाद करीब 3.5 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकेगा. ऐसे यूजर्स के लिए यह फीचर काफी काम का हो सकता है, जो लंबे समय तक चार्जर से दूर रहते हैं या ज्यादा यात्रा करते हैं. कंपनी ने यह भी बताया है कि फोन को सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर पूरे दिन तक इस्तेमाल किया जा सकेगा. हालांकि वास्तविक बैटरी बैकअप यूजर के इस्तेमाल और दूसरी सेटिंग्स पर निर्भर करेगा.

4

4/5

डिजाइन भी आया सामने
POCO X8 Power 5G का डिजाइन भी टीजर के जरिए सामने आ चुका है. फोन के रियर पैनल पर डुअल-टोन येलो फिनिश दिखाई गई है. पीछे की तरफ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.  फोन को लेकर कुछ लीक्स भी पहले सामने आ चुके हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार POCO X8 Power 5G को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जा सकता है. हालांकि कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी.
 

5

5/5

POCO X8 5G भी होगा लॉन्च
POCO सिर्फ एक फोन लॉन्च करने की तैयारी में नहीं है. कंपनी ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए 4 सितंबर को एक और स्मार्टफोन पेश करने की जानकारी दी है. इसका नाम POCO X8 5G बताया गया है. इस फोन में 9,000mAh की बैटरी मिलने की बात कही गई है. कंपनी के मुताबिक POCO X8 5G को फुल चार्ज करने के बाद करीब 3.2 दिन तक चलाया जा सकेगा. यानी 4 सितंबर को POCO की ओर से दो नए स्मार्टफोन बाजार में उतारे जाएंगे. दोनों फोन में बड़ी बैटरी को प्रमुख फीचर बनाया गया है. अब नजर इनकी कीमत, प्रोसेसर, कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन पर रहेगी.