9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, तस्वीरों में देखिए उनका ये सफर

ADVERTISEMENT

google news
1वापस लौट आई

1/10

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में रहने के बाद वापस लौट आई हैं. इस दौरान वे स्पेस में 9 महीने में फंसी रही.

 2 चार और अंतरिक्ष यात्री

2/10

उनके साथ चार और अंतरिक्ष यात्री भी इस मिशन का हिस्सा थे. उनका इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से धरती तक का सफर काफी चुनौतिपूर्ण रहा.

3 ISS से अनडॉक

3/10

बता दें कि 18 मार्च 2025 को सुबह 10:35 बजे स्पेसक्राफ्ट को ISS से अनडॉक (अलग) किया गया.  10:40 बजे यह स्टेशन से धीरे-धीरे दूर जाना शुरू हुआ.

4 स्पीड कम कर दी

4/10

19 मार्च 2025 को सुबह 02:41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ, जिससे स्पेसक्राफ्ट की स्पीड कम कर दी गई ताकि यह धरती के वायुमंडल में सुरक्षित प्रवेश कर सके. 
 

5 1900°C तक पहुंच

5/10

सुबह 03:15 बजे स्पेसक्राफ्ट ने पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश किया. अत्यधिक घर्षण से तापमान 1900°C तक पहुंच गया, जिससे 7 मिनट तक संपर्क पूरी तरह टूट गया. 
 

दो पैराशूट खुले

6/10

सुबह 03:21 बजे ब्लैकआउट खत्म हुआ और पहला सेफ्टी सिस्टम एक्टिव हुआ. दो पैराशूट खुले, जिससे स्पेसक्राफ्ट की स्पीड कम हुई और हल्का झटका महसूस हुआ. 
 

 चार और पैराशूट

7/10

सुबह 03:24 बजे चार और पैराशूट खुल गए, जिससे स्पेसक्राफ्ट को नियंत्रित तरीके से नीचे लाया गया. अब इसकी गति लगभग 20 मील प्रति घंटा रह गई. 
 

 लैंडिंग की लोकेशन पेन्साकोला

8/10

सुबह 03:27 बजे स्पेसक्राफ्ट फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में सुरक्षित उतरा. लैंडिंग की लोकेशन पेन्साकोला, फ्लोरिडा के पास थी. 
 

बाहर निकालने की प्रक्रिया

9/10

सुबह 03:35 बजे रिकवरी टीम ने कैप्सूल को स्थिर किया और अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की. 

उनका स्वागत

10/10

इतने महीनों के बाद सुरक्षित धरती पर लौटने के बाद सभी देशों के लीडर्स ने उन्हें बधाई दी और उनका स्वागत किया.