"अभी खाना नहीं खाया..." सुन पसीजे सीएम विजय, बुजुर्ग महिला को दे दिया अपना महंगा चश्मा, जानें कितनी है कीमत

ADVERTISEMENT

Google CTA
1.

1/7

तमिलनाडु के सेलम में मंगलवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया. राज्य के मुख्यमंत्री और 'तमिळगा वेट्री कझगम' के मुखिया सी. जोसेफ विजय जब कावेरी डेल्टा में खेती के लिए मेट्टूर बांध का पानी छोड़ने और पावर स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे थे, तो किसी ने नहीं सोचा था कि आगे क्या होने वाला है. एयरपोर्ट लौटते वक्त सड़कों के किनारे खेतों में काम करती बुजुर्ग महिलाओं को देखकर उन्होंने अचानक अपनी गाड़ी रुकवा दी और बिना किसी लाव-लश्कर के सीधे उनसे मिलने चले गए.
 

2.

2/7

सीएम की गाड़ियों का काफिला रुकते ही वहां लोगों का जुटना लाजमी था. वहीं पास के खेत में काम कर रहीं बुजुर्ग 'चेल्लम' भी उत्सुकता में भीड़ की तरफ बढ़ीं. जैसे ही उनकी नजर अपने पसंदीदा स्टार और सूबे के मुख्यमंत्री पर पड़ी, उन्होंने बिना किसी झिझक के आगे बढ़कर विजय का हाथ थाम लिया. विजय ने भी बिल्कुल अपनेपन के साथ उनका हाथ पकड़ा और टहलते हुए उनका नाम और हाल-चाल जानने लगे.
 

3.

3/7

बातचीत के दौरान जब सीएम ने पूछा कि क्या उन्होंने खाना खाया, तो चेल्लम ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैंने तो अभी तक कुछ नहीं खाया, क्योंकि मैं तो बस आपसे मिलने का इंतजार कर रही थी." यह सुनते ही विजय ने उनसे पहले जाकर खाना खाने का आग्रह किया. इसके बाद स्थानीय किसान पलानीसामी के घर और मवेशियों के शेड को देखते समय विजय ने अपना कीमती 'क्रिश्चियन डिओर' (Christian Dior) ब्रांड का चश्मा निकाला और झिझक रही चेल्लम को प्यार से पहना दिया.
 

4.

4/7

रूपहले पर्दे से राजनीति के मैदान में उतरे विजय का यह अंदाज किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. सीएम के इस सरप्राइज गिफ्ट से गदगद चेल्लम ने बाद में मीडिया से कहा, "वह बिल्कुल अपनी फिल्मों की तरह दिख रहे थे. मैं तो इतनी खुश थी कि मैंने उनसे कह दिया कि अगर कोई उन पर हमला करने की कोशिश करेगा, तो मैं खुद ढाल बनकर उनकी रक्षा करूंगी."
 

5.

5/7

करीब 15 मिनट की इस छोटी सी मुलाकात में सीएम विजय ने न सिर्फ स्थानीय किसान परिवारों को पारंपरिक धोती और साड़ी के उपहार बांटे, बल्कि दूध का खरीद मूल्य ₹44 करने जैसे सरकारी फैसलों और खेती-किसानी पर भी चर्चा की. हालांकि, इस जादुई पल के उत्साह में चेल्लम अपनी रोजमर्रा की परेशानियां—जैसे खोया राशन कार्ड और ढलती उम्र की लाचारी बयां करना ही भूल गईं.
 

6.

6/7

फिलहाल, इस अनौपचारिक और दिल छू लेने वाली मुलाकात के वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. एक तरफ जहां लोग विजय के इस सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बुजुर्ग चेल्लम के चेहरे की वह मुस्कान यह साबित कर रही है कि कभी-कभी अपनों का थोड़ा सा वक्त और अपनापन जीवन की बड़ी से बड़ी मुश्किलों पर भारी पड़ जाता है.
 

7.

7/7

'क्रिश्चियन डिओर' (Christian Dior) के चश्मे बेहद प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट में आते हैं, जिनकी भारत में शुरुआती कीमत लगभग ₹25,000 से लेकर ₹75,000 या उससे अधिक तक होती है. इटली में बने ये चश्मे अपनी बेहतरीन इटैलियन क्राफ्ट्समैनशिप, 100% UV प्रोटेक्शन देने वाले हाई-क्वालिटी लेंस, टिकाऊ एसीटेट फ्रेम और 24K गोल्ड फिनिश जैसी सिग्नेचर डिटेलिंग के कारण इतने महंगे होते हैं.