कोर्ट रूम में गूंजे विवाह के 7 वचन और फूट-फूट कर रो पड़े कपल, जज ने कई परिवारों को उजड़ने से बचाया

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कुछ ऐसा ही हुआ. कोर्ट रूम में शादी के 7 वचन दुहराए गए. फिर क्या था. वो पति-पत्नी जो कुछ क्षण पहले एक दूजे को देखना तक पसंद नहीं कर रहे थे, वे फूट-फूटकर रोने लगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

अब तक 50 से ज्यादा शादियां टूटने से बच चुकी हैं.

point

बेमेतरा के इस कोर्ट रूम में शादी के 7 वचन दीवार पर टंगे हैं.

अग्नि का फेरा लेते हुए, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बंधन में बंधते समय शायद ही कोई सोचता है कि एक दिन ये रिश्ता टूट जाएगा. एक दूजे से प्यार करने वाला जोड़ा अदालत में एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाएगा. एक दूसरे से जल्द से जल्द अलग हो जाने की बेचैनी होगी. बात-बात में एक दूसरे को गलत ठहराते हुए कपल कब तलाक के दस्तावेजों के साथ अदालत के दरवाजे पर खड़े हो जाते हैं, किसी को पता नहीं चल पाता.