MAP के भरोसे मौत का सफर, लापरवाही ऐसी कि पीट लेंगे सिर, Google का जवाब भी देख लीजिए

इसके लिए गूगल मैप तो जिम्मेदार है ही, लोक निर्माण विभाग सबसे बड़ा जिम्मेदार है. राहगीरों के लिए उन्होंने पुल नहीं बल्कि मौत का द्वार बना दिया. ताऊपर गूगल मैप ने उन्हें मौत के द्वार तक पहुंचने में मदद कर दी और दो परिवारों के चिराग बुझ गए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: यूपी तक .
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

ये पुल कभी चालू था पर बाढ़ में एप्रोच रोड बहने से आवागमन बंद हो गया.

point

मौैके पर दिखा कार के टायरों के निशान, युवकों को दिख गया था डेड एंड.

point

हादसे के बाद प्रशासन ने लगाए संकेतक और बैरिकेडिंग करने के साथ दीवार भी बनवाई.

सफर करना कितना आसान हो गया है. किसी से पूछने और परेशान होने कि जरूरत नहीं है. गूगल से पूछ लीजिए. आपको सही रास्ता, बिना ट्रैफिक वाला रास्ता, शॉर्ट कट वाला रास्ता और कम दूरी और समय के साथ गंतव्य तक पहुंचने वाला रास्ता सेकेंडों में बता देगा. आपको प्रॉपर गाइड भी करेगा... पर गूगल मैप से गलती हो गई तो? ज्यादा से ज्यादा होगा कि आप भटक जाएंगे, लंबा रास्ता पकड़ लेंगे, गंतव्य तक पहुंचने में देर हो जाएगी या जाम में फंस जाएंगे.