UP: चलती ट्रेन में पैर में सुई सी चुभी, नीचे देखा तो लगा चीखने, बोगी में मची भगदड़

सुई सा चुभने जैसा होने पर यात्री ने नीचे झुककर देखा और सांप-सांप चिल्लाने लगा. जनरल बोगी में भगदड़ मच गई. ट्रेन के ग्वालियर रुकने पर यात्री को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: न्यूज तक.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

यात्री को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत अब स्थिर है.

point

रेलवे का दावा- बोगी में सांप नहीं दिखा.

उत्तर प्रदेश में ट्रैक पर दौड़ती रेलगाड़ी में कुछ ऐसा हो गया जिसकी शायद किसी को उम्मीद न हो. ट्रेन के डिब्बे में मच्छर, काक्रोच, चूहे तो बहुत देखें होंगे. एक यात्री दावा है कि ट्रेन में सांप भी था. यानी इस बार ट्रेन के डिब्बे में चुपके से एक सांप सवार हो गया. जब ट्रेन रेलवे ट्रैक पर दौड़ी तो सांप ने कथित रूप से यात्री को डंस लिया.