खुद को महादेव का भक्त बताकर महिला के साथ रेप करने का आरोप! स्वघोषित धर्मगुरु ऋषिकेश वैद्य के खिलाफ केस दर्ज

Baba Rishikesh Vaidya: खुद को महादेव का भक्त बताकर महिलाओं को जाल में फंसाने वाले ढोंगी बाबा ऋषिकेश वैद्य को पुलिस ने पिंपरी से गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

बाबा ऋषिकेश
बाबा ऋषिकेश
google news

महाराष्ट्र के नासिक में अभी अशोक खरात मामले की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि पुणे से एक और शर्मनाक वाकया सामने आया है. खुद को भगवान शिव का परम भक्त बताने वाले एक ढोंगी बाबा, ऋषिकेश वैद्य का असली चेहरा अब दुनिया के सामने आ गया है. सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अपने जाल में फंसाने वाला यह आरोपी, पुलिस से लुका-छिपी खेलने के बाद आखिरकार पिंपरी से दबोच लिया गया है.