भाजपा का एजेंडा चलाने के लिए स्पीकर ने फॉरेंसिक रिपोर्ट छुपाकर राजनैतिक बयानबाज़ी की- अनुराग ढांडा
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता पर फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि रिपोर्ट को विशेषाधिकार समिति में भेजने के बजाय प्रेसवार्ता करना विधानसभा की मर्यादा का उल्लंघन है.
ADVERTISEMENT

अनुराग ढांडा.
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता द्वारा फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट को विशेषाधिकार समिति को भेजने के बजाय प्रेसवार्ता कर उसका राजनीतिक इस्तेमाल करने पर कड़ी आपत्ति जताई है. ''आप'' के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि स्पीकर ने भाजपा का एजेंडा चलाने के लिए विधानसभा की मर्यादा का अपमान किया है.