पंजाब में बड़े पैमाने पर विरोध, सांसदों की घरों की दीवारों पर लिखा गया 'गद्दार'
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. सड़कों पर ''गद्दार'' के नारे गूंजे, दीवारों पर लिखे गए विरोधी संदेश. आप नेताओं ने इसे जनादेश से धोखा बताते हुए सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की और भाजपा पर 'ऑपरेशन लोटस' के तहत दबाव बनाने का आरोप लगाया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया X से.
आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्यों के विरुद्ध पंजाब के हर जिले में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. सड़कें "पंजाब के गद्दार" के नारों से गूंज उठीं और गुस्से के रूप में पार्टी बदलने वालों की घरों की दीवारों पर "गद्दार" लिखा गया, इसे पंजाब के जनादेश के साथ ऐसा धोखा बताया गया जिसे माफ नहीं किया जा सकता.