फर्जी वीडियो और गुरुओं की बेअदबी पर सियासी बवाल! AAP का BJP, कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन

कपिल मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया पर कथित फर्जी वीडियो पोस्ट करने और सिख गुरुओं की बेअदबी के आरोपों के बाद सियासत गरमा गई है. FIR दर्ज होते ही आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर आई. पंजाब और दिल्ली में AAP के जोरदार विरोध प्रदर्शन, नेताओं के घरों का घेराव और तीखे आरोपों ने इस विवाद को राष्ट्रीय बहस बना दिया है.

ADVERTISEMENT

AAP protest Punjab
AAP protest Punjab
google news

कपिल मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो पोस्ट किए जाने और सिख गुरुओं की जान बूझकर बेअदबी करने के मामले में राजनीति गरमा गई है. इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि गुरुओं की बेअदबी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पंजाब में बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के घर का आम आदमीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने घेराव किया. इन नेताओं ने फर्जी विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिससे गुरुओं की बेअदबी के आरोप लग रहे हैं.