AAP की 'रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो'…पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, संजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, उठाए बड़े सवाल
उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा आगरा से हाथरस पहुंची, जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बेरोजगारी, पेपर लीक और सामाजिक अन्याय जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा गया।
ADVERTISEMENT

संजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश में बेरोज़गारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी की “रोज़गार दो- सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा को रविवार को तीसरे दिन भी जनता का ज़बरदस्त समर्थन मिला. आप यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा आगरा के खंदौली स्थित सूरज फार्म हाउस से शुरू होकर दोपहर को हाथरस की सीमा में प्रवेश करते हुए सादाबाद स्थित राधा कृष्ण मैरिज हॉल दोपहर विश्राम के लिए पहुंची जिसके बाद शाम होते होते बिहारी जी फार्म हाउस पहुंची. जहां-जहां से भी यह पदयात्रा गुजरी, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद, माताओं की दुआएँ, युवाओं का जोश और जनता ने जिस तरह संजय सिंह का जबरदस्त स्वागत किया, उन सबने इस "रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा को और मजबूत किया.