CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया नए कैंपेन का ऐलान, जानिए अब क्या है नई रणनीति?
CJP New Campaign Announcement: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आदिवासी बच्चों की शिक्षा और स्कूलों की स्थिति को लेकर नए कैंपेन 'आदिवासी स्कूल ठीक करो' का ऐलान किया है. कैंपेन के तहत आदिवासी इलाकों में जाकर स्कूलों की जमीनी स्थिति, बच्चों को मिल रही सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था की पड़ताल की जाएगी. विस्तार से जानिए पूरी बात.
ADVERTISEMENT

Abhijeet Dipke
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देश की आजादी के 80 साल बाद भी आदिवासी समाज और उनके बच्चों की शिक्षा-व्यवस्था की बेहाल स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से एक नए कैंपेन 'आदिवासी स्कूल ठीक करो' की शुरुआत की जा रही है. इस कैंपेन के तहत आदिवासी इलाकों में जाकर वहां के स्कूलों के हालात और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की सुविधाओं की जमीनी हकीकत की जांच की जाएगी.
