Abhijeet Dipke Exclusive Interview: पेपर लीक अमेंडमेंट पर अभिजीत ने सरकार पर साधा निशाना, पॉलिटिकल पार्टी बनाने को लेकर भी बताई प्लानिंग!

Abhijeet Dipke Exclusive Interview: पेपर लीक अमेंडमेंट कानून पास होने के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि केवल सजा बढ़ाने से समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि पेपर लीक रोकने के लिए ठोस व्यवस्था जरूरी है. साथ ही नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति, दोबारा आंदोलन की चेतावनी और भविष्य में राजनीतिक पार्टी बनाने की संभावनाओं पर भी खुलकर अपनी बात रखी.

ADVERTISEMENT

Abhijeet Dipke Exclusive Interview
Abhijeet Dipke Exclusive Interview
Google CTA

संसद के दोनों सदनों में पेपर लीक अमेंडमेंट पास होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुंबई तक से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने इस बिल को लेकर कई तीखे सवाल उठाए है. साथ ही उन्होंने साफ कहा है कि केवल धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो जाना ही काफी नहीं है. सरकार ने शिक्षा विभाग में बदलाव करते हुए सेक्रेटरी और अधिकारियों को बदला जरूर है, लेकिन नए फैसलों से छात्र संतुष्ट नहीं हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि अगर सरकार नहीं मानेगी तो उनके पास सड़क पर उतरने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं बचेगा.