'आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ था, लेकिन...': छात्रों के आंदोलन पर AAP के समर्थन के आरोपों पर बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया कि पेपर लीक विरोधी आंदोलन पूरी तरह गैर-राजनीतिक था. उन्होंने AAP से जुड़ने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि देश में हर बड़े जन-आंदोलन को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश की जाती है.
ADVERTISEMENT

Abhijeet Dipke Exclusive Interview
छात्रों के आंदोलन और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच आंदोलन से जुड़े अभिजीत दीपके ने अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि और राजनीतिक दलों के समर्थन के आरोपों पर बेबाकी से अपनी बात रखी. आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ाव और आंदोलन में राजनीतिक दलों के दखल को लेकर पूछे गए सवालों पर अभिजीत दीपके ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि आंदोलन पूरी तरह से स्वतंत्र था और आम जनता द्वारा संचालित था.
