फोन बंद कर 16 दिन तक छिपकर रहे, हर पल सताती रही बेटे की टेंशन...जंतर-मंतर आंदोलन के समय अभिजीत दिपके के माता-पिता ने क्या-क्या झेला, कैमरे पर खुद बताया
Abhijeet Dipke Parents Interview: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले एक बड़े आंदोलन से केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा कराने वाले अभिजीत दीपके के घर में जश्न के साथ-साथ बीते 36 दिनों के खौफ की टीस भी है. छत्रपति संभाजीनगर में न्यूज तक से बातचीत में अभिजीत के माता-पिता ने उन दिनों में उनके साथ क्या क्या हुआ ये बताया है.
ADVERTISEMENT

अभिजीत दीपके परिवार से बताचीत
Abhijit Dipke Mother Father Interview: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले 36 दिनों तक चले आंदोलन और आमरण अनशन ने देश की राजनीति में वो हलचल पैदा कर दी जो पिछले 12 सालों में कोई विरोधी दल नहीं कर सका. एक केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे के साथ खत्म हुए इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन के नायक अभिजीत दीपके आज भले ही पूरे देश के लिए मिसाल बन चुके हैं, लेकिन इस जीत के पीछे उनके परिवार ने खौफ और दहशत के जो 36 दिन गुजारे हैं, उसका दर्द पहली बार सामने आया है.
