रांची छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई से भड़के अभिजीत दीपके, सरकार पर साधा जमकर निशाना!
Abhijeet Dipke on Jharkhand protest: रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर CJP के अभिजीत दीपके ने सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की निंदा करते हुए कहा कि अपने हक और भविष्य के लिए आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ ऐसी कार्रवाई क्यों की जाती है.
ADVERTISEMENT

Abhijeet Dipke on Jharkhand protest(File Photo)
झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर अभिजीत दीपके ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने इस घटनाक्रम की तुलना दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 तारीख को हुए वाकये से करते हुए कहा कि वहां छात्रों के ऊपर जिस तरह से टियर गैस के गोले दागे गए और लाठियां बरसाई गईं, वह बेहद चिंताजनक है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब राजनीतिक पार्टियां प्रदर्शन करती हैं, तब पुलिस लाठीचार्ज या आंसू गैस का इस्तेमाल क्यों नहीं करती? यह कार्रवाई हमेशा छात्रों पर ही क्यों की जाती है. दीपके ने कहा कि देश की तमाम सरकारों को यह सोचना चाहिए कि छात्रों पर इस तरह के अत्याचार से उन्हें क्या मिल रहा है, क्योंकि छात्र किसी वोट बैंक के लिए नहीं बल्कि अपने हक और भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं.
