पाकिस्तान का F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान की नई पारी, अब फाइटर जेट नहीं उड़ाएंगे यात्री विमान

पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान ने एविएशन करियर में नई शुरुआत की है. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अगस्त में गोवा की रीजनल एयरलाइन FLY91 जॉइन की. अब वह फाइटर जेट की जगह यात्री विमान उड़ाएंगे. 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष के बाद अभिनंदन दुनिया में चर्चा में आए थे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

2019 में पाकिस्तान के खिलाफ हवाई ऑपरेशन के बाद देशभर में चर्चा में आए अभिनंदन वर्धमान अब एक नई भूमिका में नजर आएंगे. भारतीय वायुसेना के पूर्व फाइटर पायलट और वीर चक्र विजेता अभिनंदन ने कमर्शियल एविएशन का रुख किया है. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अगस्त में गोवा की रीजनल एयरलाइन FLY91 जॉइन की है. अब वह फाइटर जेट की जगह यात्री विमान उड़ाएंगे.