थलापति विजय का 'हरियाणवी' जबरा फैन, जींद से चेन्नई तक 2700 KM पैदल यात्रा पर निकला वकील! वजह भी बताई
Vijay Thalapathy Fan: जींद (हरियाणा) के एडवोकेट सुनील राज बामनिया, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के कार्यों और विचारधारा से प्रभावित होकर उनसे मिलने के लिए पैदल ही चेन्नई (2700 किमी) के लिए निकल पड़े हैं. उनका मानना है कि विजय ने पढ़े-लिखे युवाओं को राजनीति में लाकर नई उम्मीद जगाई है.
ADVERTISEMENT

jind
Tamil Nadu Politics: कहते हैं कि अगर किसी को पाने का जुनून सर पर सवार हो जाए, तो दूरियां और मुश्किलें कोई मायने नहीं रखतीं. हरियाणा के जींद जिले के एक युवा वकील ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. जींद के रहने वाले एडवोकेट सुनील राज बामनिया, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और वर्तमान में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के इतने बड़े फैन हैं कि उनसे मिलने के लिए वे पैदल ही चेन्नई के लिए निकल पड़े हैं.