बाल संत अभिनव अरोड़ा को मंच से उतारने के बाद स्वामी रामभद्राचार्य ने हंसते हुए बताई ये वजह
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद ANI से बातचीत में स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा- बच्चे संत के रूप में लगातार प्रवचन कर रहे हैं ये दुर्भाग्य है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अभिनव अरोड़ा वाले वीडियो पर स्वामी रामभद्राचार्य ने अपना रिएक्शन दिया है.
बताया जा रहा है कि ये वीडियो पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
स्वामी रामभद्राचार्य के मंच से उतारे जाने के बाद अभिनव अरोड़ा का एक वीडियो काफी वायरल हो चुका है. इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं. इसी बीच स्वामी रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा वाले इस वीडियो को लेकर पूरी बात बताई और अभिनव अरोड़ा के बारे में भी उन्होंने बताया.