एयर इंडिया विमान हादसा: क्या डबल इंजन फेलियर बना कारण? जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हाल ही में हुए एअर इंडिया विमान हादसे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि एअर इंडिया के पायलटों ने फ्लाइट सिम्युलेटर पर एयरक्राफ्ट के पैरामीटर्स को दोहराया, जिसमें तकनीकी खराबी को इस दुर्घटना का संभावित कारण बताया गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हाल ही में हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस हादसे की जांच में अब नई और हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. सूत्रों के हवाले से ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे का कारण डबल इंजन फेलियर हो सकता है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.