'हेलो मेरा नाम मोहित है...' ये कहकर 3 बच्चों के पिता मोहसिन ने युवती को प्यार में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध, एक कॉल ने खोली पोल

अहमदाबाद में एक बस ड्राइवर पर फर्जी पहचान बनाकर महिला को शादी का झांसा देने और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है. महिला को जब आरोपी की असली पहचान और उसके शादीशुदा होने का पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Ahmedabad News
Ahmedabad News
google news

Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद में एक 3 बच्चों के पिता मोहसिन पठान पर अपनी असली धार्मिक पहचान छिपाकर एक महिला को शादी करने के नाम पर धोखा देने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस यानी की AMTS में बस ड्राइवर है. इस दौरान उसकी महिला से दोस्ती हुई. महिला ने मुताबिक आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए महिला को झांसे में लिया. महिला ने बताया कि आरोप युवक उससे ने शादी का वादा कर कई बार होटल में बुलाया और उससे शारीरिक संबंध बनाए.