पोर्न फिल्में दिखाकर बनाता था संबंध... गर्भवती होने पर पेट में मारी लात, अहमदाबाद की महिला ने पति और ससुराल वालों पर लगाए सनसनीखेज आरोप
Gujarat News: अहमदाबाद की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का दावा है कि पति उसे जबरन अश्लील वीडियो दिखाकर संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था, गर्भावस्था में मारपीट करता था और गर्भपात का दबाव बनाता था. अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

अहमदाबाद की विवाहिता महिला ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप (सांकेतिक तस्वीर)
Ahmedabad News: अहमदाबाद में एक शादीशुदा महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर हैरान करने वाले आरोप लगाए है. मामला शाहीबाग इलाके का है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे जबरन पोर्न फिल्में दिखाता था और विकृत तरीके से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता था. इतना ही नहीं महिला का कहना है कि पति गर्भावस्था के दौरान उनके पेट पर लात मारी और उनपर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाया. अब ससुराल वालों की प्रताड़ना और जान से मारने की धमकियों से तंग आकर महिला ने अहमदाबाद महिला पुलिस स्टेशन में अपने पति, सास और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मामले में पलिस ने जांच शुरू कर दी है.