IAF New Chief Ashutosh Dixit: कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, जो बनेंगे वायुसेना के नए प्रमुख? मिराज-2000, जगुआर और तेजस उड़ाने का अनुभव

Indian Air Force New Chief Ashutosh Dixit: भारतीय वायु सेना में एक बड़ा नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है. सरकार ने नए वायु सेना प्रमुख के नाम पर मुहर लगा दी है. करीब चार दशकों के लंबे अनुभव, कई अहम ऑपरेशन्स और स्वदेशी फाइटर जेट्स को बढ़ावा देने वाले इस जांबाज अधिकारी की पूरी कहानी जानिए.

ADVERTISEMENT

आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख
आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख
Google CTA

Indian Air Force New Chief: भारत सरकार ने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. वर्तमान में वायु सेना के उप प्रमुख (Vice Chief of the Air Staff) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को अगला वायु सेना प्रमुख (Chief of the Air Staff) नियुक्त किया गया है. वह एयर चीफ मार्शल के पद पर 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर से अपना पदभार ग्रहण करेंगे. वह भारतीय वायु सेना के 29वें प्रमुख बनेंगे. ऐसे चलिए खबर में जानते हैं कौन हैं आशुतोष दीक्षित