अजित पवार नहीं रहे: बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री समेत 5 लोगों की मौत, DGCA ने की पुष्टी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार चार्टर्ड विमान हादसे में नहीं बचे. बुधवार को पुणे से बारामती लैंडिंग के समय उनका विमान रनवे पर क्रैश हो गया. हादसे में उपमुख्यमंत्री, सहयोगी-सुरक्षाकर्मी और पायलट समेत 5 लोगों की मौत हो गई. पूरे राज्य में मातम का माहौल है. DGCA ने मौते की पुष्टी की है.
ADVERTISEMENT

Ajit Pawar
महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन एक काले अध्याय जैसा साबित हुआ. उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड विमान बुधवार सुबह पुणे के बारामती में लैंडिंग के दौरान भीषण हादसे का शिकार हो गया. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अजीत पवार समेत सभी 5 लोगों की दुर्घटना में मौत की पुष्टि की है. वहीं दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं.