आग का गोला बना प्लेन, महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत, वीडियो आया सामने

Ajit Pawar Plane accident: महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का विमान आज सुबह बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा बुधवार सुबह हुआ है जब विमान मुंबई से बारामती पहुंच रहा था.

ADVERTISEMENT

Ajit Pawar Plane Crash
Ajit Pawar Plane Crash
google news

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीए और एनसीपी के नेता अजित पवार के प्लेन क्रैस की खबर से हडकंप मच गया है. न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा बुधवार सुबह हुआ है जब विमान मुंबई से बारामती पहुंच रहा था. हादसे के समय उनका विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था. जानकारी के मुताबिक अजित पवार मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे. उन्हें वहां जिला परिषद चुनाव से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होना था. जैसे ही उनका चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट के पास पहुंचा और लैंड करने की कोशिश की, तभी वह अनियंत्रित होकर एक खेत में जा गिरा. हादसे के तुरंत बाद विमान में भीषण आग लग गई और चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया. जानकारी मिलते ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. इस बीच हादसे की दिल दहला देने वाले हैं तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं.