अजीत पवार का प्लेन क्रैश में निधन, उनके साथ और कौन-कौन बैठा था? देखिए पूरी लिस्ट
Baramati plane crash passengers list: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर आई है. डीजीसीए ने पुष्टि की है कि बारामती में हुए प्लेन क्रैश में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है. इस भीषण हादसे में उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी और चालक दल समेत कुल 5 लोगों की जान चली गई है.
ADVERTISEMENT

Ajit Pawar plane crash death
Ajit Pawar plane crash death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार अब हमारे बीच नहीं रहे. बुधवार सुबह बारामती में हुए एक भीषण विमान हादसे में उनकी जान चली गई है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से जारी शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस चार्टर्ड प्लेन में कुल 5 लोग सवार थे और हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है. बताया जा रहा है कि विमान मुंबई से बारामती जा रहा था और लैंडिंग के समय ये हादसा हुआ.