मौत से कुछ देर पहले ही अजित पवार ने सोशल मीडिया पर किया था ये आखिरी पोस्ट... इस महान शख्सियत को किया था याद
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती में विमान हादसे में निधन. मौत से महज कुछ मिनट पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना आखिरी संदेश साझा किया था. जानिए किसे याद किया था दादा ने अपने अंतिम पोस्ट में.
ADVERTISEMENT

अजीत पवार का आखिरी पोस्ट
महाराष्ट्र की सियासत का एक बड़ा सूरज आज हमेशा के लिए अस्त हो गया. उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई. लेकिन इस दर्दनाक खबर के बीच सोशल मीडिया पर उनका आखिरी पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे पढ़कर उनके समर्थकों की आंखें नम हैं.