अजित पवार प्लेन क्रैश: एक नजर उस 'पवार फैमिली ट्री' पर, जिनके पत्नी-बेटे सब हैं राजनीति में

बारामती विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया, जिससे राज्य की राजनीति के एक शक्तिशाली और विवादास्पद अध्याय का अंत हो गया. इस दुखद घड़ी में अजित पवार के सियासी सफर के साथ-साथ पवार परिवार की गहरी जड़ों और 'चाणक्य' शरद पवार की विरासत की पूरी कहानी चर्चा में है.

ADVERTISEMENT

अजीत पवार
अजीत पवार
google news

महाराष्ट्र की राजनीति का वो पावर हाउस आज हमेशा के लिए खामोश हो गया जिसने चार दशकों तक राज्य की सत्ता की धुरी को अपने इर्द-गिर्द घुमाया. बारामती के रनवे पर हुए एक दर्दनाक विमान हादसे ने न केवल उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जीवनलीला समाप्त कर दी बल्कि सूबे की सियासत के एक बेहद चर्चित अध्याय पर भी विराम लगा दिया.