'सुबह 6 बजे से काम में जुट जाते थे...', अजीत पवार को याद करते हुए इंटरव्यू के बीच छलक उठे प्रियंका चतुर्वेदी के आंसू

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया. यह खबर सुनने के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी लाइव इंटरव्यू में भावुक होकर रो पड़ीं.

ADVERTISEMENT

Priyanka Chaturvedi
Priyanka Chaturvedi
google news

Priyanka Chaturvedi Emotional: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद दुखद रहा. राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का पुणे के बारामती में एक चार्टर विमान हादसे में निधन हो गया. इस खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी इस खबर को सुनकर लाइव इंटरव्यू के दौरान ही रो पड़ीं. उन्होंने इसे महाराष्ट्र के लिए एक ऐसा नुकसान बताया जिसकी भरपाई नामुमकिन है.