Ajit Pawar Plane Crash: 'पापा अजित दादा'... विमान दुर्घटना से पहले पिंकी माली पिता को किया था फोन, जानें क्या हुई बात

Pinky Mali Kaun Hai: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में मौत की खबर से पूरा देश स्तब्ध है. इस घटना में विमान की अटेंडेंट पिंकी माली ने भी अपनी जान गंवा दी है. इस बीच अब पिंकी के पिता ने इंडिया टुडे से बातचीत की है. इसमें उन्होंने अपनी बेटी के साथ हुई आखिरी बातजीत का जिक्र किया है.

ADVERTISEMENT

Pinki Mali Father Interview
Pinki Mali Father Interview
google news

Pinki Mali Father Interview: महाराष्ट्र की राजनीति के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया. वे मुंबई से बारामती के लिए एक चार्टर्ड विमान से रवाना हुए थे. लेकिन इस दौरान लैंडिंग के समय उनका प्लेन क्रैश हो गया. इस विमान में उनके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद थे. इनमें से एक मूल रुप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली भी थीं. इस बीच अब पिंकी के पिता शिवकुमार माली ने इस हादसे के बाद इंडिया टुडे से बात की है. उन्होंने भावुक होकर बेटी के बारे में कई बातें बताई. साथ ही उस आखिरी कॉल के बारे में बताया जिसमें उनकी पिंकी से बात हुई थी.