महाराष्ट्र की राजनीति का अधूरा अध्याय, क्या अजीत पवार की जगह अब उनकी पत्नी संभालेंगी विरासत?
Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज अजीत पवार का विमान हादसे में निधन हो गया जिससे उनके 'मुख्यमंत्री' बनने का सपना अधूरा रह गया.
ADVERTISEMENT

अजीत पवार
महाराष्ट्र की राजनीति के एक युग का अंत हो गया है. अजीत पवार जिन्हें राज्य की राजनीति में 'दादा' के नाम से जाना जाता था, अब हमारे बीच नहीं रहे. 28 जनवरी की सुबह प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया. जिसके बाद इंडिया टुडे ग्रुप (Tak चैनल्स) के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने उनके साथ जुड़ी यादों और उनके राजनीतिक सफर के उन पहलुओं को साझा किया जो इतिहास के पन्नों में एक 'अधूरी हसरत' की तरह दर्ज हो गए.